Viral Video : इस खतरनाक सांप को चट से मारकर पट से खा जाता है ये पक्षी

Updated:
विज्ञापन
Bird kill snake

पक्षी ने सांप को मार डाला. (Photo: X)

Viral Video : पफ एडर सांप लोगों के लिए खतरनाक होते हैं, लेकिन ग्राउंड हॉर्नबिल को देखकर इनके होश उड़ जाते हैं. जी हां…सही सुना आपने. यह पक्षी पफ एडर को देखते ही मार देता है और खा जाता है. यदि आपको यकीन नहीं हुआ तो देखें ये वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सांप देखकर लोग डर जाते हैं, क्योंकि ये दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में गिने जाते हैं. जानवर भी आम तौर पर सांपों से डरते हैं जिसका वीडियो समय–समय पर वायरल होता है. लेकिन कुछ पक्षी ऐसे भी हैं जो सांपों से बिलकुल नहीं डरते, बल्कि सांप उन्हें देखकर भागने लगते हैं. जी हां…ऐसा ही पक्षी है ग्राउंड हॉर्नबिल, जो अफ्रीका में पाया जाता है. यह पक्षी सांपों का सबसे बड़ा दुश्मन है और जहरीले सांपों को भी आसानी से मारने की क्षमता रखता है. सोशल मीडिया पर इस पक्षी और सांप से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पक्षी दक्षिणी ग्राउंड हॉर्नबिल हैं, जो पफ एडर नामक सांपों का शिकार कर रहे हैं. पफ एडर अफ्रीका में रहने वाली बहुत जहरीली वाइपर प्रजाति का सांप है, जो हर साल कई लोगों की मौत का कारण बनता है. लेकिन ग्राउंड हॉर्नबिल इस सांप से बिल्कुल नहीं डरते, बल्कि इनका काल बन जाते हैं. ये पक्षी कैसे पफ एडर को पकड़कर मारते हैं और आराम से खाते हैं. इनकी चोंच बड़ी, नुकीली और मजबूत होती है, इसलिए सांप उनके सामने टिक नहीं पाता. इसी वजह से ये पक्षी आसानी से सांपों का शिकार कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें : Video : पुल टूटा लेकिन हिम्मत नहीं, ऑटो रिक्शा कंधे पर उठाकर नदी पार करने लगे लोग

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola