Viral Video: दांतों से काटा, पैरो से मारा और पानी से निकल गया, कई मगरमच्छों पर भारी पड़ा यह जेब्रा

Published by : Pritish sahay Updated At : 01 Oct 2025 1:08 PM

विज्ञापन

Viral Video: दांतों से काटा, पैरो से मारा और पानी से निकल गया, कई मगरमच्छों पर भारी पड़ा यह जेब्रा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जेब्रा और कई मगरमच्छों की लड़ाई वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जेब्रा मगरमच्छों से घिरे होने के बाद भी हार नहीं मान रहा है. वो अपना बचाव करने के साथ-साथ हमलावर भी है. अपने पैरों से दांतों से वो लगातार दुश्मनों पर हमला कर रहा है. वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हिम्मत है तो किसी भी मुसीबत से निकला जा सकता है.

विज्ञापन

Viral Video: पानी में आकर मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए, पुरानी कहावत है और सही भी है. लेकिन, अगर कोई पानी में आ जाए और मगरमच्छों से घिर जाए तो क्या होगा. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक जेब्रा पानी में मगरमच्छों से भरे एक तालाब में आ गया है. उसके चारों ओर बड़े खतरनाक मगर अटैक करने के लिए तैयार हैं. एक दो मगरों ने तो उसे अपने खतरनाक जबड़े से दबोचे हुए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि जेब्रा भी हार मानने को तैयार नहीं है. वो निकलने की पूरजोर कोशिश कर रहा है. एक मगर को वो अपने दांतों से काटता है और दूसरे को पिछले पैरों से मारता है. वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स जेब्रा के साहस की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.

कई मगरमच्छों पर भारी पड़ा यह जेब्रा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जेब्रा मगरमच्छों से घिरे होने के बाद भी हार नहीं मान रहा है. वो अपना बचाव करने के साथ-साथ हमलावर भी है. अपने पैरों से दांतों से वो लगातार दुश्मनों पर हमला कर रहा है. देखते ही देखते दो मगरमच्छ की पकड़ से वो आजाद हो गया. इसके बाद जेब्रा बाहर निकलने लगा. हालांकि इस दौरान एक और मगर ने उसे पकड़ लिया. लेकिन, जेब्रा उससे भी बच निकला. देखते ही देखते जेब्रा पानी से बाहर आ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है. लाखों लोगों ने वीडियो देख लिया है. कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

जेब्रा और मगरमच्छ की जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं. कोई जेब्रा की बहादुरी की तारीफ कर रहा है, तो कोई इसे लड़ाकू बता रहा है. एक यूजर ने लिखा ‘वो जेब्रा सचमुच लड़ाकू है! या शायद वो मगरमच्छ बस असफल हो गया, मुझे नहीं पता.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘जेबरा के साथ खिलवाड़ मत करो.’ एक और यूजर ने मगरमच्छ को कटाक्ष करते हुए लिखा ‘शर्म करो मगरमच्छ.’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. कई और यूजर्स ने फोटो और इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया है.

इसे भी पढ़ें:

Viral Video: बड़े मगरमच्छ के डर से यूं भागी मादा मगरमच्छ, वीडियो देख छूटेगी फव्वारेदार हंसी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola