Viral Video: एक गड्ढे में फंसे सांप और नेवला, शुरू हो गई खूनी जंग, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
Published by : Pritish sahay Updated At : 07 Oct 2025 4:50 PM
Viral Video: एक गड्ढे में फंसे सांप और नेवला, शुरू हो गई खूनी जंग, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक गड्ढे में नेवला और सांप दोनों गिर गए हैं. दोनों एक दूसरे पर हमला भी कर रहे हैं. देखते ही देखते एक खौफनाक लड़ाई छिड़ गई. वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जंगल को दोनों जानी दुश्मन एक गड्ढे में गिर गए, वहीं पर भयंकर लड़ाई छिड़ गई. वीडियो दिल दहला देने वाला है. सांप और नेवले की जंग को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी दंग रह गए. वीडियो में दिख रहा है कि सांप और नेवला एक दूसरे पर हमलावर है. गड्ढे में ही दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े हैं. नेवला अपने पैने दांतों से सांप को चीर डालने के लिए तैयार है वहीं सांप भी डटकर नेवले का मुकाबला कर रहा है. 29 सेकंड के वीडियो में सांप नेवले पर दो बार हमला करता है, इसके बाद नेवला गजब की फुर्ती दिखाते हुए सांप के सिर को अपने मुंह से पकड़ लेता है. वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है.
रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य
सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि दोनों एक गड्ढे में गिरे हुए हैं. सांप बार-बार नेवले पर अपने फन से हमला कर रहा है. नेवला भी उस छोटी सी जगह पर होने के बावजूद सांप के हमले से बचते हुए उसके फन को अपने दांतों से पकड़ लेता है. इसके बाद वो अपने पंजों से सांप के सिर को दबाकर उसपर जोर से बाइट करता है. पूरे वीडियो में नेवला सांप पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इसे अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसे करीब 800 लोगों ने लाइक किया है. वीडियो दिल दहलाने वाला है. सांप और नेवला परंपरागत शत्रु होते हैं. एक दूसरे को देखकर दोनों बिना लड़े छोड़ते नहीं. इस वीडियो में भी ऐसा ही हुआ. हालांकि इस लड़ाई में नेवला हमेशा की तरह सांप पर भारी पड़ा. कुछ ही पलों में उसने सांप को चित्त कर दिया.
इसे भी पढें:
Viral Video: इस गिद्ध का खाना देख फटी रह जाएगी आंखें, वीडियो हो रहा वायरल
Viral Video: जहरीले सांपों को नूडल्स की तरह खाता है यह पक्षी, हैरान कर देगा वीडियो
Viral Video: कांव-कांव कर रहा था कौवा, मुर्गी को आ गया गुस्सा, पटक-पटक कर मारा, वीडियो हो रहा वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










