Viral Video: नागिन के अंदाज में चलकर बिल्ली ने लोगों को बनाया दीवाना, वीडियो देखकर आंखों पर नहीं होगा विश्वास

cat
Viral Video: एक बिल्ली का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बिल्ली को सांप के अंदाज में घर की रेलिंग से गुजरते हुए देखा जा सकता है. इस अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली बलखाती हुई घर में लगी लोहे की रेलिंग से गुजर रही है. बिल्ली के चलने का तरीका इतना अनोखा है कि समझ ही नहीं आता कि वह बिल्ली है या सांप. बिल्ली बिल्कुल सांप की तरह रेलिंग से मटक-मटक कर रेंगती हुई जाती है.
सोशल मीडिया पर लोगों को बिल्ली के चलने का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. लोग उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. अब तक इसे हजारों लोग देख और लाइक कर चुके हैं.
यह भी पढ़े: Viral Video: बच्चों संग रोड क्रॉस करती बत्तख पर आया कुत्ते को गुस्सा, वीडियो जीत लेगा दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










