Viral Video: कैसी बेशर्मी, पार्टी हार गई, बड़े नेता हार गये, आतिशी मना रही हैं जश्न, देखें किसने मारा ताना
Published by : Neha kumari Updated At : 09 Feb 2025 1:37 PM
Viral Video: कैसी बेशर्मी, पार्टी हार गई, बड़े नेता हार गये, आतिशी मना रही हैं जश्न, देखें किसने मारा ताना
Viral Video: आतिशी मार्लेना ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट जीतने की खुशी में जश्न मनाया. इसका वीडियो सामने आया है. स्वाति मालीवाल ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तंज कसा. देखें वायरल वीडियो.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें आतिशी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट जीतने की खुशी में ‘आप’ सपोर्टर के साथ जश्न मनाते देखा जा रहा है. उन्होंने डीजे की धुन पर ‘बाप तो बाप होता है’ गाने पर अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डांस किया. दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल सहित कई बड़े नेताओं की हार हुई है. इसके बाद जब यह वीडियो सामने आया. वीडियो के सामने आने के थोड़े समय के बाद ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी मार्लेना के डांस के वीडियो को अपने X अकाउंट @swatijaiHind पर शेयर किया. साथ ही तंज कसते हुए लिखा ‘ये कैसा बेशर्मी का प्रदर्शन है? पार्टी हार गई, सब बड़े नेता हार गये और आतिशी मार्लेना जश्न मना रही हैं? सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है. कई लोगों को आतिशी का समर्थन करते देखा जा रहा है. वहीं, कई लोगों को उनका इस तरह पार्टी की हार के बाद भी अपनी जीत पर जश्न मनाना आंखो में खटक रहा है. देखें वीडियो
यह भी पढ़े: Viral Video: महाकुंभ में साधु बाबा ने थामा बैट, किया चौकों और छक्कों की बरसात
यह भी पढ़े: Viral Video: ट्रेन के बाथरूम में छिपकर महाकुंभ जाने निकली लड़कियां, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










