Viral Video : 3 कुत्तों और सांप की भयंकर लड़ाई, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Updated:
विज्ञापन
Dogs Fighting Snake Trending Video

कुत्तों और सांप की लड़ाई (Photo: X)

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की चर्चा यूजर कर रहे हैं. वीडियो में तीन कुत्तों और एक सांप के बीच खतरनाक जंग होता नजर आ रहा है. आमने-सामने की इस जबरदस्त जंग को देखकर लोग हैरान रह गए. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप पानी से तैरकर जमीन पर आता दिखाई दे रहा है. जैसे ही वह किनारे पहुंचता है, तीन कुत्ते उसे घेरकर हमला कर देते हैं. सांप बार-बार खुद को बचाने की कोशिश करता वीडियो में नजर आ रहा है. कुत्तों पर जवाबी हमला भी वह करता है, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाता. यह रोमांचक और डरावना नजारा देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

वायरल वीडियो को देख लोग दे रहे हैं रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग कुत्तों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, जैसे एक यूजर ने लिखा, “टीमवर्क से जीत मिली!” वहीं, कई लोग इसे क्रूर और खतरनाक बता रहे हैं. कुछ यूजर का कहना है कि सांप को मारना गलत था और उसे बचाया जा सकता था. वहीं, कुछ लोग कुत्तों की सुरक्षा को लेकर चिंतित होते नजर आ रहे हैं, क्योंकि सांप जहरीला हो सकता था. यह वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है और लोग इसे “प्रकृति की क्रूरता” बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: सांप की फुफकार ही नहीं आवाज भी है खतरनाक, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

इस वीडियो को Tushar Sanodiya @TusharKeBol नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा–एक घुसपैठिया बॉर्डर क्रॉस कर रहा था. उसके बाद dogesh भाई ने जो कार्यवाही की देखने लायक है. कितने क्रिएटिव लोग है हमारे यहां, Creativity के कितने नंबर देंगे आप?

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola