Viral Video: सांप की फुफकार ही नहीं आवाज भी है खतरनाक, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है. जंगली जानवरों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक सांप का वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में सांप के मुंह से एक बहुत अजीब आवाज निकल रहा है, जिसे सुनकर यूजर्स चौंक गए हैं.

विज्ञापन

Viral Video: दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में सांप को भी गिनती होती है. कुछ सांप तो इतने खतरनाक होते हैं कि उनकी एक बूंद जहर कई लोगों की जान ले सकती है. सांप को आम तौर पर उसकी फुफकारने की आवाज के लिए जाना जाता है, जो डर और खतरे की निशानी मानी जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सांप को ऐसी आवाज निकालते सुना है, जो फुफकार से बिल्कुल अलग हो? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप अजीब आवाज निकालते सुना जा रहा है. सांप की आवाज कुछ अजीब सी है, जैसे हवा भरे गुब्बारे से हवा निकलने की आवाज होती है उसी तरह की ध्वनि सांप के मुंह से निकल रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

क्या कभी सुनी है सांप की ऐसी आवाज?

वायरल हो रहे वीडियो में सांप अजीब तरह से आवाज निकालने सुनाई पड़ रहा है. इसकी आवाज ने यूजर्स को हैरान कर दिया है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि यह सांप अपनी इस अनोखी आवाज से वातावरण में एक तरह से कोई संदेश देने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा है, ‘मैं सांपों के बारे में कितना भी शोध कर लूं, मैंने पहले कभी किसी को छींकते नहीं सुना. अब तो ऐसा लग रहा है जैसे कोई गुब्बारे को एक सेकंड के लिए खोलकर उसे बंद करके उसकी हवा निकाल रहा हो.’ वीडियो में हो सकता है कि सांप काफी खुश होने के कारण ऐसी आवाज निकाल रहा है. कई यूजर्स सांप की यह आवाज सुनकर हैरान हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि सांप एक शख्स के पैरों में चढ़ रहा है. सांप की एक्टिविटी से लग रहा है कि यह पालतू सांप है, जो इंसानों की देखरेख में पला और बढ़ा है. इसके बाद सांप खिड़की के पास धूप में दिखाई रेंगता दिखाई देता है. इसी दौरान वहां मौजूद शख्स सांप की ओर अपना हाथ बढ़ा देता है, और खुश होकर सांप एक अजीब सी आवाज निकालता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे हजारों लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने लाइक और कमेंट भी किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

कुछ लोगों ने कैप्शन में लिखे छींक शब्द पर सवाल किया है. एक यूजर ने लिखा कि ‘क्या सांप सचमुच छींक सकते हैं?’ एक यूजर ने लिखा कि यह फुफकार है, छींक नहीं?, एक और यूजर ने लिखा उसकी आवाज थोड़ी अजीब है. कुछ यूजर्स ने इसे डरावना भी बताया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola