Video: मुजफ्फरपुर में बाढ़ राहत सामग्री गिराते समय हेलीकॉप्टर क्रैश, स्थानीय लोगों ने किया बचाव
Published by : Anshuman parashar Updated At : 02 Oct 2024 5:25 PM
Video: मुजफ्फरपुर में बाढ़ राहत सामग्री गिराते समय हेलीकॉप्टर क्रैश, स्थानीय लोगों ने किया बचाव
बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की जिम्मेदारी अब सेना के हेलीकॉप्टरों ने संभाल ली है. यह कार्य पिछले तीन दिनों से जारी है और सीतामढ़ी से शुरू होकर अन्य जिलों में फैल गया है. लेकिन बुधवार को मुजफ्फरपुर में एक वायुसेना का हेलीकॉप्टर राहत सामग्री गिराते समय अचानक बाढ़ के पानी में गिर गया
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की जिम्मेदारी
बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की जिम्मेदारी अब सेना के हेलीकॉप्टरों ने संभाल ली है. यह कार्य पिछले तीन दिनों से जारी है और सीतामढ़ी से शुरू होकर अन्य जिलों में फैल गया है. लेकिन बुधवार को मुजफ्फरपुर में एक वायुसेना का हेलीकॉप्टर राहत सामग्री गिराते समय अचानक बाढ़ के पानी में गिर गया.
ये भी देखें : मैं सत्ता का भूखा नहीं… लेकिन मुझे प्रधानमंत्री से कोई अलग नहीं कर सकता, चिराग का विपक्ष को संकेत
पायलट और अन्य जवान घायल हो गए
हेलीकॉप्टर के पायलट और अन्य जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को गोरखपुर रेफर इय गया है. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य में सक्रियता दिखाई और बचाव दल के सदस्यों को जल में से बाहर निकालने में मदद की. यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के घनश्यामपुर क्षेत्र में हुई.
राहत सामग्री लेकर जा रहा वायुसेना का यह हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. जैसे ही घटना की जानकारी मिली स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर जमा हो गए और बचाव कार्य में जुट गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










