UP Election 2022: लखनऊ के तकरोही इलाके की जनता ने लगाया 'विकास नहीं तो वोट नहीं' का पोस्टर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2022 12:22 PM

लखनऊ तकरोही के दीनदयाल पुरम इलाके की जनता ने अपने घरों के बाहर बीजेपी विधायक को अल्टीमेटम देते हुए पोस्टर लगा रखा है जिस पर लिखा है काम नहीं तो वोट नहीं इस पर प्रभात खबर यूपी की टीम वहां पहुंची.
UP Election 2022: लखनऊ तकरोही के दीनदयाल पुरम इलाके की जनता ने अपने घरों के बाहर बीजेपी विधायक को अल्टीमेटम देते हुए पोस्टर लगा रखा है जिस पर लिखा है काम नहीं तो वोट नहीं इस पर प्रभात खबर यूपी की टीम वहां पहुंची और वहां के लोगों से बातचीत की जिसमें लोगों का कहना है की पिछले 5 वर्षों से बीजेपी की सरकार है और यहां के विधायक भी बीजेपी के हैं लेकिन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विकास नहीं हुआ है चाहे वह सड़क हो बेरोजगारी हो कोविड-19 में भी किसी प्रकार की यहां के लोगों को मदद नहीं मिली ऐसे में हम बीजेपी सरकार का विरोध करते हुए यह कहना चाह रहे हैं कि जब आपने काम नहीं किया तो वोट मांगने भी हमारे पास ना आए. वीडियो देखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए