35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Weather Update Today: जानें झारखंड, बिहार, बंगाल, UP के मौसम का हाल, दिल्ली समेत कहां बारिश के आसार, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से कहां है बुरा हाल

Winter Weather Forecast India, Weather Alert, Weather Update, Bihar, Delhi, Air Quality, Jharkhand, UP, Fog, J & K, Snowfall: 8 दिसंबर यानी आज मंगलवार को झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पहले की तरह ही ठंड पड़ने की संभावना. कुछ क्षेत्रों में उच्च व न्यूनतम तापमान में हल्की ऊंच-नीच देखी जा सकती है. दक्षिण में आज भारी बारिश के आसार है. जबकि, दिल्ली सहित उत्तर भारत तथा मध्य भारत के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी. आइये जानते है पूरे देश भर के मौसम का अपडेट विस्तार से..

Winter Weather Forecast India, Weather Alert, Weather Update, Bihar, Delhi, Air Quality, Jharkhand, UP, Fog, J & K, Snowfall: 8 दिसंबर यानी आज मंगलवार को झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पहले की तरह ही ठंड पड़ने की संभावना. कुछ क्षेत्रों में उच्च व न्यूनतम तापमान में हल्की ऊंच-नीच देखी जा सकती है. दक्षिण में आज भारी बारिश के आसार है. जबकि, दिल्ली सहित उत्तर भारत तथा मध्य भारत के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी. आइये जानते है पूरे देश भर के मौसम का अपडेट विस्तार से..

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम (Jammu & Kashmir Weather)

जम्मू-कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में आज कई स्थानों पर हल्की बुंदा-बांदी होगी. साथ ही साथ बर्फबारी की भी संभावना है. आपको बता दें कि जम्मू में बदाल छाए रहेंगे. आज यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहगा और उच्चतम तापमान 24 डिग्री पर बना रहेगा.

  • सूर्योदय का समय: 7 बजकर 20 मिनट

  • सूर्यास्त का का समय: 5 बजकर 24 मिनट

  • उच्चतम तापमान: 24 डिग्री

  • न्यूनतम तापमान: 13 डिग्री

पंजाब में आज का मौसम (Punjab Weather)

अमृतसर, पंजाब का आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा जबकि उच्चतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम आज भी यहां साफ होगा. कोहरे भी संभावना नहीं है.

  • सूर्योदय का समय: 7 बजकर 18 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 27 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 12 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 24 डिग्री

दिल्ली का मौसम (Delhi Weather)

दिल्ली का न्यूनतम और उच्चतम तापमान मंगलवार को 14 डिग्री और 25 डिग्री रहेगा. यहां का एयर क्वालिटी आज भी प्रदुषित रहेगा. सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हो रही है.

  • सूर्योदय समय: 7 बजकर 02 मिनट

  • सूर्यास्त समय: 5 बजकर 25 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 14 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 25 डिग्री

राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather)

राजस्थान आज पूरे दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है. राज्य के अजमेर जिले में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री हो जायेगा. जबकि, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर ही बना रहेगा.

  • सूर्योदय का समय: 7 बजकर 07 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 39 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 15 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 30 डिग्री

गुजरात का तापमान (Gujarat Weather)

गुजरात में आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. सूरत में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और उच्चतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय का समय: 7 बजकर 04 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 57 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 19 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 35 डिग्री

मुंबई का तापमान (Mumbai Weather)

आज मुंबई में स्मोक देखने को मिलेगा. यहां का उच्चतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय समय: 7 बजे

  • सूर्यास्त समय: 6 बजकर 01 मिनट

  • उच्चतम तापमान: 32 डिग्री

  • न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री

उत्तर प्रदेश का तापमान (Uttarpradesh Weather)

लखनऊ में उच्चतम तापमान 27 डिग्री रहेगा वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार घने कुहासे से कई सेवाएं प्रभावित हो रही है.

  • सूर्योदय का समय: 6 बजकर 43 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 13 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 13 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 27 डिग्री

बिहार का तापमान (Bihar Weather)

बिहार में करीब 8 बजे तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है. इसके बाद आकाश साफ रहेगा. पटना का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तो उच्चतम तापमान 24 डिग्री आज रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय समय: 6 बजकर 23 मिनट

  • सूर्यास्त समय: 4 बजकर 59 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 14 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 24 डिग्री

झारखंड का तापमान (Jharkhand Weather)

झारखंड में आज भी सुबह-सुबह धुंध देखने को मिली है. रांची का न्यूनतम पारा 13 डिग्री पर बना रहेगा. लेकिन, उच्चतम तापमान में एक बढ़त के साथ 28 डिग्री पर पहुंच जाएगा.

  • सूर्योदय समय: 6 बजकर 18 मिनट

  • सूर्यास्त समय: 5 बजकर 03 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 13 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 28 डिग्री

बंगाल का तापमान (Bengal Weather)

धुंध के साथ आज बंगाल की सुबह हुई है. कोलकाता का अधिकतम तापमान 29 डिग्री पहुंच जाएगा जबकि, न्यूनतम पारा 17 डिग्री पर ही बने रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय समय: 6 बजकर 04 मिनट

  • सूर्यास्त समय: 4 बजकर 52 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 17 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 29 डिग्री

मध्य प्रदेश का तापमान (Madhyapradesh Weather)

मध्य प्रदेश आज 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इंदौर में उच्चतम पारा 29 डिग्री तक जाएगा और न्यूनतम तापमान यहां का 14 डिग्री पर बना रहेगा.

  • सूर्योदय समय: 6 बजकर 55 मिनट

  • सूर्यास्त समय: 5 बजकर 42 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 14 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 29 डिग्री

कर्नाटक का तापमान (Karnataka Weather)

कर्नाटक में आज 15-25 की गति से हवाएं चलेंगी. बेंगलुरु में रूक-रूक कर गरज के साथ वर्षा होते रहेगी. यहां का न्यूनतम तापमान आज 19 डिग्री रहेगा और उच्चतम तापमान 25 डिग्री पर रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय समय: 6 बजकर 30 मिनट

  • सूर्यास्त समय: 5 बजकर 53 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 19 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 25 डिग्री

छत्तीसगढ़ का तापमान (Chhatisgarh Weather)

सुबह और शाम में धुंध के बीच छत्तीसगढ़ में दिन भर धूप खिली रहेगी. रायपुर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री होगा जबकि, उच्चतम तापमान 31 डिग्री रहेगा.

  • सूर्योदय समय: 6 बजकर 28 मिनट

  • सूर्यास्त समय: 5 बजकर 22 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 14 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 31 डिग्री

तमिलनाडु का तापमान (Tamilnadu Weather)

तमिलनाडु में आज ज्यादातर समय वर्षा होते रहने की संभावना है. गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाएं भी कई स्थानों पर चलेंगी. आज चेन्नई का न्यूनतम पारा 25 डिग्री व अधिकतम पारा 28 डिग्री रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय का समय: 6 बजकर 19 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 42 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 28 डिग्री

उड़ीसा का तापमान (Odisha Weather)

भुवनेश्वर में आज सुबह हल्की धुंध के बाद पूरे दिन मौसम साफ रहेगा. यहां का न्यूनतम पारा 18 डिग्री व उच्चतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय का समय: 6 बजकर 09 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 5 बजकर 07 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 18 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 32 डिग्री

केरल का तापमान (Kerala Weather)

केरल में दिन में धूप खिली रहेगी लेकिन शाम होते-होते बादल छा सकते है. कुछ स्थानों पर इस दौरान हल्की वर्षा भी संभव है. तिरूवंतपुरम में न्यूनतम पारा 26 डिग्री तो उच्चतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है.

  • सूर्योदय का समय: 6 बजकर 24 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 6 बजकर 03 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 33 डिग्री

मेघालय का तापमान (Meghalaya Weather)

आज मेघालय के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है. शिलांग जिले का न्यूनतम पारा 7 डिग्री रहेगा जबकि उच्चतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय का समय: 5 बजकर 56 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 4 बजकर 32 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 07 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 17 डिग्री

अरुणाचल प्रदेश का तापमान (Arunachal Pradesh Weather)

ईटानगर में आज सुबह धुंध देखने को मिल सकता है. फिर मौसम पूरे दिन साफ रहेगा. पूरे अरुणाचल का न्यूनतम पारा 12 डिग्री और उच्चतम पारा 23 डिग्री तक जा सकता है.

  • न्यूनतम तापमान: 12 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 23 डिग्री

  • सूर्योदय का समय: 5 बजकर 52 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 4 बजकर 22 मिनट

त्रिपुरा का तापमान (Tripura Weather)

त्रिपुरा में धुंध के साथ आज के मंगलवार की सुबह हुई है. अगरतला का न्यूनतम पारा 15 डिग्री और उच्चतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय का समय: 5 बजकर 55 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 4 बजकर 38 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 15 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 28 डिग्री

नागालैंड का तापमान (Nagaland Weather)

नागालैंड में दिन का मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम के बाद बादल छाए रह सकते है. कोहिमा के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ आज रात का पारा 07 डिग्री पर पहुंच जाएगा. जबकी उच्चतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय का समय: 5 बजकर 47 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 4 बजकर 23 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 07 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 18 डिग्री

मणिपुर का तापमान (Manipur Weather)

मणिपुर में मंगलवार को कुहासा देखने को नहीं मिलेगा. इंफाल जिले में उच्चतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय समय: 5 बजकर 46 मिनट

  • सूर्यास्त समय: 4 बजकर 25 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 09 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 23 डिग्री

मिजोरम में आज का तापमान (Mijoram Weather)

ऐजावल समेत पूरे मिजोरम राज्य में मौसम साफ होगा. लेकिन, ठंड में कमी नहीं आयेगी. आपको बता दें कि यहां का उच्चतम पारा 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है.

  • सूर्योदय का समय: 5 बजकर 49 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 4 बजकर 32 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 09 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 23 डिग्री

गोवा में आज का तापमान (Goa Weather)

गोवा में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है. पंजी का उच्चतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है. यहां 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चल सकती है.

  • सूर्योदय का समय: 6 बजकर 49 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 6 बजकर 03 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 34 डिग्री

असम में आज का तापमान (Assam Weather)

असम का मौसम आज साफ रहेगा. तीनसुकिया जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जाएगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर रहेगा.

  • सूर्योदय का समय: 5 बजकर 46 मिनट

  • सूर्यास्त का समय: 4 बजकर 14 मिनट

  • न्यूनतम तापमान: 12 डिग्री

  • उच्चतम तापमान: 25 डिग्री

Posted By: Sumit Kumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें