Viral Video: ट्रैफिक से बचने की अनोखी तरकीब, हवा में उड़कर एग्जाम देने पहुंचा छात्र

student
Viral Video: महाराष्ट्र का एक छात्र ट्रैफिक से बचने के लिए पैराग्लाइडिंग कर परीक्षा केंद्र पहुंचा. देखकर लोगों के उड़ गए होश, देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र पैराग्लाइडिंग कर परीक्षा देने जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह मामला महाराष्ट्र के सतारा का है, जहां पासारानी गांव का एक छात्र समर्थ को परीक्षा देने इग्जाम सेंटर में जाना था. लेकिन रास्ते में भारी ट्रैफिक होने के कारण वह बहुत देर तक रास्ते में रुककर इंतजार करने लगता है, पर जब बहुत देर बाद भी ट्रैफिक कम नहीं होता है और परीक्षा शुरू होने में मात्र 30 मिनट बचता है, तो ऐसे में एडवेंचर स्पोर्ट्स के गोविंद येवाले मदद के लिए सामने आते हैं. पहले तो छात्र थोड़ा डरता है, पर दूसरा कोई और रास्ता न होने एवं कम समय होने के कारण वह इस तरह जाने के लिए तैयार हो जाता है. जिसके बाद वह प्रशिक्षित पैराग्लाइडरों की मदद से अपने परीक्षा केंद्र सुरक्षित समय पर पहुंच जाता है.
College student takes paragliding route to reach exam
— sunny pawan Yadav (@SunnySunnypawan) February 17, 2025
A video viral on social media showing a student being paraglided from Harrison Folly point along Pasarni Ghat section of route connecting Panchgani- Mahabaleshwar to reach to exam centre#Exams #viralvideo pic.twitter.com/CU0NCckuSK
यह भी पढ़े:Viral Video: घोड़ी पर सवार दूल्हे की हार्ट अटैक से हुई मौत, वीडियो वायरल
यह भी पढ़े: Viral Video: प्रयागराज स्टेशन पर बिना तामझाम के दिखे झारखंड के पूर्व सी���म अर्जुन मुंडा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










