दो जहरीले सांपों में खौफनाक लड़ाई, एक-दूसरे पर किए कई हमले, यहां देखिए सोशल मीडिया पर VIRAL VIDEO
Published by : Prabhat khabar digital desk Updated At : 05 Jan 2021 6:40 PM
दो जहरीले सांपों में खौफनाक लड़ाई, एक-दूसरे पर किए कई हमले, यहां देखिए सोशल मीडिया पर VIRAL VIDEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो ऑस्ट्रेलियाई वन्यजीव संरक्षण (Australian Wildlife Conservancy) का है. दो सांपों के बीच खौफनाक लड़ाई मरे डार्लिंग बेसिन के स्कोटिया वन्यजीव अभ्यारण्य में हुई. मुल्गा प्रजाति के सांप आपस में लड़ते हुए कैमरे में कैद हुए.
Snake Fight Video: आपने भी दो सांपों को एकसाथ देखा होगा. ऐसा अक्सर मानसून के मौसम में होता है. कई बार दो जहरीले सांपों के बीच लड़ाई भी होती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो काफी डरावना है. इसमें दो सांप खतरनाक तरीके से लड़ रहे हैं. उनकी लड़ाई से यूजर्स हैरान हैं.
वायरल वीडियो ऑस्ट्रेलियाई वन्यजीव संरक्षण (Australian Wildlife Conservancy) का है. दो सांपों में खौफनाक लड़ाई मरे डार्लिंग बेसिन के स्कोटिया वन्यजीव अभ्यारण्य में हुई. मुल्गा प्रजाति के सांप आपस में लड़ते हुए कैमरे में कैद हुए. यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा मिलने वाली सांप की प्रजाति है.
https://www.facebook.com/AWConservancy/videos/vb.340186850202/447641172920396/?type=3&theater Also Read: बुरे सपनों से छुटकारा, आप भी होंगे सपनों के कंटेंट के मालिक, MIT की Dorimo Device करेगा मदद वसंत के मौसम की शुरुआत में लड़ाई
विशेषज्ञों के मुताबिक नर सांप एक-दूसरे से अधिकार के लिए लड़ते हैं. वसंत के मौसम की शुरुआत में अक्सर ऐसी लड़ाईयां दिखती हैं. मुल्गा प्रजाति के सांप बड़ी संख्या में मुकाबला करते दिखते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को करीब दो लाख बार देखा जा चुका है. वीडियो पर हजारों कमेंट्स भी हैं.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










