मैं हैरान हूं… सऊदी अरब में हमें दुत्कार, लेकिन हिंदुओं को लाड प्यार, पाकिस्तानी शख्स का छलक उठा दर्द, Video

सऊदी अरब में हिंदू और मुसलमानों में होता है फर्क. फोटो- स्क्रीनग्रैब.
Saudi Arabia Pakistani Viral Video: एक पाकिस्तानी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एंकर के साथ सऊदी अरब में हिंदुओं और मुसलमानों में होने वाले फर्क के बारे में बात कर रहा है. इस दौरान वह ऐसी बात कहता है कि एंकर की हंसी छूट जाती है, लेकिन अंत में वह पाकिस्तानियों की आदत के बारे में बताता है, जिस पर एंकर गंभीर दिखती है.
Saudi Arabia Pakistani Viral Video: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव फिर से बढ़ रहा है. दिल्ली में हुए बम विस्फोट के तार पाकिस्तान में बैठे जैश ए मोहम्मद के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं. यही कारण है कि पाकिस्तान दुनिया भर में बदनाम है और भारत को इज्जत मिलती है. यह बात सोशल मीडिया पर खुद पाकिस्तानी भी स्वीकार करते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पाकिस्तानी न्यूज एंकर का इंटरव्यू वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों से बातचीत कर रही होती है, तभी एक शख्स का जवाब सुनकर वह खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती. उस व्यक्ति ने बताया कि उसने सऊदी अरब में सऊदी लोग मुसलमानों की तुलना में हिंदुओं के साथ ज्यादा सम्मान से पेश आते हैं.
हमें रफीक और हिंदुओं को सादिक कहते हैं
वीडियो में वह व्यक्ति खुलकर बात करता है. वह बताता है कि उसने करीब दो साल तक सऊदी अरब के गवर्नर हाउस में नौकरी की थी. उसने कहा, “हम मुसलमान हैं और सऊदी अरब भी इस्लामिक देश है, लेकिन उनकी करतूत मुसलमानों के झुकाव की तरफ नहीं है. वहां के लोग हमें ‘रफीक’ या ‘ओए’ कहकर पुकारते हैं, जबकि गैर मुस्लिम- हिंदुओं को ‘सादिक’ कहते हैं, जिसका मतलब होता है- सच्चा दोस्त.”
यह सुनकर महिला एंकर मुस्कुराते हुए पूछती है, “मतलब हमें दोस्त और उन्हें सच्चा दोस्त कहते हैं?” इस पर वह शख्स हंसकर जवाब देता है, “हां, सच्चा दोस्त… सादिक.” एंकर भी मजाकिया लहजे में कहती है, “तो सऊदी हमसे ज्यादती कर रहे हैं?” इस पर वह व्यक्ति ठहाका लगाते हुए कहता है, “हां, वो हमें कहते हैं ‘ओए इधर आ’ और हिंदुओं को सम्मान से ‘जी’ बोलते हैं.”
हम भीख मांगते हैं, तो फिर…
जब एंकर यह पूछती है कि आखिर सऊदी लोग ऐसा फर्क क्यों करते हैं, तो वह व्यक्ति बड़ी साफगोई से जवाब देता है, “असल में हमारी कुछ आदतें खराब हैं. हमारे लोग दरवाजे खटखटाते हैं, भीख मांगते हैं, हमें दे दें जकात, तो फिर हमारी इज्जत वैसी ही होगी.” उसकी बात सुनकर एंकर कुछ पल के लिए चुप रह जाती है.
इस वीडियो को Instagram पर ‘India Ka Video’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “पाक की पोल खुल गई.” अब तक इस क्लिप को 5500 से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं. लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए लिख रहे हैं, किसी ने लिखा कि सच्चाई सामने आ ही गई. तो वहीं कई लोगों ने कहा कि तुम लोग घर-घर जाकर भीख मांगते हो तो इतनी इज्जत मिलेगी. वहीं लोगों ने शख्स की ईमानदारी की भी तारीफ की और कहा कि इसने सच बोला.
ये भी पढ़ें:-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










