Kashi Vishwanath Dham: महादेव के महादरबार का लोकार्पण, हर तरफ ‘दिव्य और भव्य काशी’ का नजारा

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. आज पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए दो दिनों के दौरे पर आ रहे हैं. काशी सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हैं देखें वीडियो.
Kashi Vishwanath Dham Project: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. आज पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए दो दिनों के दौरे पर आ रहे हैं. काशी सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हैं. हर तरफ उल्लास का वातावरण है. हर चेहरे पर खुशी है. पीएम मोदी बनारस दौरे की शुरुआत सबसे पहले काल भैरव के दरबार में पूजन से करेंगे. बाबा कोतवाल से आज्ञा लेकर पीएम मोदी विश्वनाथ धाम पहुचेंगे. पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से संम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय पहुचेंगे. पीएम विश्वविद्यालय से सड़क मार्ग से बाबा काल भैरव के दरबार हाजिरी लगाने आएंगे. पीएम मोदी 12 बजे दोपहर में कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










