ePaper

संभावित मंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, 100 दिनों के रोड मैप पर चर्चा

Updated at : 09 Jun 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी

पीएम मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की. इस बैठक में अगामी 5 सालों के रोड मैप पर बात की गइ. वहीं पीएम मोदी ने सभी को निर्देश दिया कि शपथ ग्रहण के दूसरे दिन से काम शुरू कर देना है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने संभावित कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक मीटिंग की. इस बैठक में मौजूद सभी सांसदों से पीएम मोदी ने अगामी 5 सालों के रोड मैप पर चर्चा की. जो खबर सूत्रों के हवाले से आ रही है उसके अनुसार पीएम मोदी ने सभी को शपथ ग्रहण के बाद सीधे काम पर जुट जाने को कहा है. पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट के नए सहयोगियों से कहा कि 100 दिन एजेंडा की कार्ययोजना को जमीन पर उतारना है. इसी के साथ पेंडिंग योजनाओं को पूरा करना है. उन्होंने कहा कि जो आपको विभाग मिलेगा, उसे जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए, इसकी चिंता कीजिएगा. तय माना जा रहा है कि बैठक में जो लोग शामिल हुए हैं उन्हें ही मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा. इस लिस्ट में सर्बानंद सोनोवाल, चिराग पासवान, अन्नपूर्णा देवी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, भागीरथ चौधरी, किरेन रिजिजू, जितिन प्रसाद, एचडी कुमारस्वामी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निर्मला सीतारमण, रवनीत बिट्टू, अजय टमटा, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय, जीतन राम मांझी, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, हर्ष मल्होत्रा, एस जयशंकर, सीआर पाटिल व कृष्णपाल गुर्जर शामिल रहे जो पीएम मोदी के साथ चाय पर चर्चा में शामिल होने के लिए पीएम आवास पहुंचे.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola