चुनाव में धोखाधड़ी की जांच के लिए ट्रंप ने किया आयोग गठित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली में कथित मतदाता धोखाधडी की समीक्षा करने के लिए एक आयोग के गठन को लेकर शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किया है. उपराष्ट्रपति माइक पेंस का नाम आयोग के अध्यक्ष पद और कंसास के राज्य सचिव क्रिस कोबाच का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए नामित […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली में कथित मतदाता धोखाधडी की समीक्षा करने के लिए एक आयोग के गठन को लेकर शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किया है. उपराष्ट्रपति माइक पेंस का नाम आयोग के अध्यक्ष पद और कंसास के राज्य सचिव क्रिस कोबाच का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया है.
शासकीय आदेश के तहत ‘कमीशन ऑन इलेक्शन इंटेग्रिटी’ संघीय चुनावों में उपयोग हुए मतदान प्रणाली की कमजोरियों का अध्ययन करेगी. यह अध्ययन अनुचित मतदान, फर्जी मतदाता पंजीकरण, मतदान में गडबडी का पता लगाएगा. यह आयोग मतदान अनियमितताओं पर भी अध्ययन करेगा. इस आयोग के साल 2018 में इस पर रिपोर्ट जारी करने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










