बोको हराम की शर्मनाक हरकत: अपहृत महिलाओं से करवाता है आत्मघाती हमला

आतंकी संगठन बोको हराम करीब तीन साल पहले चर्चा में आया था. उस समय इस संगठन ने मध्य रात्रि में नाइजीरिया के चिबुक से सौ अधिक स्कूली लड़कियों को अगवा कर लिया था. पिछले कई महीनों से बोको हरम नाइजीरिया की सेना के निशाने पर है. इस वजह से नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में इस […]
आतंकी संगठन बोको हराम करीब तीन साल पहले चर्चा में आया था. उस समय इस संगठन ने मध्य रात्रि में नाइजीरिया के चिबुक से सौ अधिक स्कूली लड़कियों को अगवा कर लिया था. पिछले कई महीनों से बोको हरम नाइजीरिया की सेना के निशाने पर है. इस वजह से नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में इस संगठन के विस्तार की मुहिम कमजोर पड़ गयी है, लेकिन भीड़ वाले इलाकों में आत्मघाती हमले बढ़ गये हैं. यह आतंकी संगठन अगवा किये गये बच्चों और महिलाओं को आत्मघाती हमलावर बनाकर भेज रहा है. इस बात का खुलासा 17 साल की नाडिया ने किया, जिसे बोको हराम के आतंकियों ने अगवा कर लिया था.
नाडिया को किसी अनजान जगह पर बोको हराम के कैंप में अगवा की गयीं दर्जनों महिलाओं के साथ खड़ा कर दिया गया था. वहां पर आतंकियों के नेता ने सभी से कुछ कहने के बाद अपने आदमियों को आदेश दिया कि वह नाडिया को उसके घर लेकर आयें. नाडिया उनसे इतना ही पूछ सकी थी कि सिर्फ उसे ही क्यों ले जाया जा रहा है. नाडिया को आतंकियों के नेता का नाम नहीं पता, लेकिन उसे इतना याद है कि वह देखने में बहुत गंदा था. वह नाडिया को अपनी दूसरी पत्नी बनाना चाहता था. जब आतंकियों के नेता ने इसकी घोषणा की, उस समय नाडिया को बताया गया कि वह कुछ भाग्यशाली लोगों में एक है. लेकिन, नाडिया को यह मंजूर नहीं था. आतंकियों के नेता ने जिस दिन यह एलान किया, उसी रात उसने नाडिया के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. नाडिया ने अपनी पूरी ताकत से उसका विरोध किया और खुद को बचाने में सफल रही. इससे वह बहुत गुस्सा हो गया. सुबह में उसने अपने लोगों को मुझे कोड़े मारने का आदेश दिया. इस तरह से जबरदस्ती की कई कोशिशों में असफल होने के बाद उसने नाडिया के साथ बातचीत और दबाव डाल कर शादी के लिए राजी करने की कोशिश की. आतंकियों के नेता ने तीन माह तक नाडिया को मनाने की कोशिश की. असफल होने के बाद उसने नाडिया से हमेशा के लिए छुटकारा पाने का फैसला किया.
गार्जियन पर प्रकाशित रिपोर्ट का संपादित अंश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




