चीन को गधे बेचेगा पाकिस्तान

Updated at : 10 Apr 2017 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
चीन को गधे बेचेगा पाकिस्तान

पेशावर : पाकिस्तान चीन के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए गधों को इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है. पाकिस्तान ‘गधा विकास कार्यक्रम’ के तहत अपने यहां के गधे चीन को बेचेगा. इसके लिए वह पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है. इस प्रांत […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान चीन के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए गधों को इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है. पाकिस्तान ‘गधा विकास कार्यक्रम’ के तहत अपने यहां के गधे चीन को बेचेगा. इसके लिए वह पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है.

इस प्रांत में गधों की आबादी बढ़ाने के लिए पाकिस्तान कई कदम उठा रहा है. बता दें कि गधे की खाल का चीन में काफी इस्तेमाल होता है. गधे की खाल से निकली हुई जिलेटिन से महंगी दवाइयां समेत अन्य चीजें बनायी जाती है. चीन में इस जानवर की खाल काफी कीमती है.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, गधा निर्यात प्रस्ताव इस महीने चीन में दो दिवसीय रोड शो के दौरान निवेशकों को पेश किया जायेगा. दस्तावेजों के मुताबिक, प्रस्तावित परियोजना का मकसद स्थानीय गधों के स्वास्थ्य और संख्या बेहतर कर गधा पालनेवाले समुदायों की सामाजिक आर्थिक स्थिति बेहतर करना है. इसके मुताबिक, नयी प्रौद्योगीकियां पेश की जायेंगी और गधा पालनेवालों की क्षमता निर्माण करने के लिए काम किया जायेगा.

खैबर पख्तूनख्वा सरकार गधों की कीमतें बेहतर करने के लिए लिंकेज विकसित करेगी और इससे पालनेवालों और इसके व्यापारियों की आय बढ़ायेगी. परियोजना को संयुक्त उद्यम के जरिये क्रियान्वित किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola