कनाडा की संसद को संबोधित करेंगी मलाला यूसुफजई

Updated:
विज्ञापन
कनाडा की संसद को संबोधित करेंगी मलाला यूसुफजई

टोरंटो : कनाडा के प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई देश की संसद को संबोधित करेंगी. मलाला को यहां कनाडा की मानद नागरिकता प्रदान की जाएगी. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि 19 वर्षीय पाकिस्तानी कार्यकर्ता संसद को संबोधित करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति होंगी. मलाला यहां 12 […]

विज्ञापन

टोरंटो : कनाडा के प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई देश की संसद को संबोधित करेंगी. मलाला को यहां कनाडा की मानद नागरिकता प्रदान की जाएगी. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि 19 वर्षीय पाकिस्तानी कार्यकर्ता संसद को संबोधित करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति होंगी. मलाला यहां 12 अप्रैल को आने वाली हैं.

ट्रूडो ने कल बताया कि वह और मलाला शिक्षा के जरिये लड़कियों के सशक्तीकरण पर भी चर्चा करेंगे. मलाला को उस समय तालिबान के आतंकवादियों ने गोली मार दी थी जब वह स्कूल से लौट रहीं थी. उन्हें महिलाओं की शिक्षा की वकालत करने के कारण निशाना बनाया गया था. उस समय मलाला की उम्र महज 15 साल थी.

मलाला का प्रारंभिक इलाज पाकिस्तान में हुआ लेकिन उसके बाद इलाज के लिए उन्हें ब्रिटेन भेजा गया. उन्हें उनके अभियान के लिए दुनियाभर से तारीफ मिली और उन्हें साल 2014 के नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया. कनाडा की मानद नागरिकता पाने वाली वह दुनिया की छह लोगों में से एक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola