ePaper

पोलैंड में भारतीय छात्र पर हमला मामले में सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट

Updated at : 01 Apr 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
पोलैंड में भारतीय छात्र पर हमला मामले में सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पोलैंड में एक भारतीय छात्र पर हुए हमले पर वहां के भारतीय राजदूत से रिपोर्ट मांगी है. खबरों के मुताबिक, पोजनैन शहर में एक भारतीय छात्र को पीटकर घायल कर दिया गया है. सुषमा ने एक ट्वीट कर कहा कि मैंने पोलैंड में भारतीय राजदूत से बात […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पोलैंड में एक भारतीय छात्र पर हुए हमले पर वहां के भारतीय राजदूत से रिपोर्ट मांगी है. खबरों के मुताबिक, पोजनैन शहर में एक भारतीय छात्र को पीटकर घायल कर दिया गया है. सुषमा ने एक ट्वीट कर कहा कि मैंने पोलैंड में भारतीय राजदूत से बात की है और उनसे रिपोर्ट देने को कहा है.

बता दें कि बुधवार को पोजनैन सिटी में एक भारतीय छात्र को कथित तौर पर बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया था. पोलैंड में भारतीय राजदूत अजय बैसारिया ने भी एक ट्वीट में कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार पोजनैन सिटी में बुधवार को एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ है और वह जिंदा है. विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola