ePaper

पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाक हिंदूओं को दी होली की शुभकामनाएं

Updated at : 13 Mar 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाक हिंदूओं को दी होली की शुभकामनाएं

इस्लामाबाद : प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को होली के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा. शरीफ ने अपने संदेश में कहा कि होली वसंत के मौसम के आगमन और मौसम में बदलाव का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि त्योहार उम्मीद और […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को होली के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा. शरीफ ने अपने संदेश में कहा कि होली वसंत के मौसम के आगमन और मौसम में बदलाव का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि त्योहार उम्मीद और बेहतर भविष्य का संदेश देता है और मौसम की तरह समाज में बदलाव को दर्शाता है. मोहम्मद अली जिन्ना और संविधान का हवाला देते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होगा.

उन्होंने कहा, ‘सुनिश्चित किया जाएगा कि धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं हो और अल्पसंख्यकों को धर्म की आजादी है.’ उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को नौकरी तथा अन्य मुद्दों को लेकर वंचित होने की भावना नहीं रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola