उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए है जनादेश : आरएसएस विचारक

नागपुर : आरएसएस के विचारक एम जी वैद्य ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए जनादेश है. उन्होंने आज यहां कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का जिक्र है और इस लोकप्रिय जनादेश को इस पर जनता की मुहर […]
नागपुर : आरएसएस के विचारक एम जी वैद्य ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए जनादेश है. उन्होंने आज यहां कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का जिक्र है और इस लोकप्रिय जनादेश को इस पर जनता की मुहर करार दिया जा सकता है.
वैद्य ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला दिया है कि विवादास्पद स्थल पर राममंदिर था और खुदाई के दौरान उसके अवशेष मिले. उन्होंने कहा कि यदि उच्चतम न्यायालय इस मुद्दे का हल नहीं कर पाता है तो राजग सरकार को राममंदिर के निर्माण के लिए कानून लाना चाहिए.
उन्होंने कल एक खबरिया चैनल से कहा था, ‘उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत राममंदिर के निर्माण के लिए राज्य के मतदाताओं का समर्थन दर्शाती है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




