ट्वीटर पर ‘परेशान'' करने वालों पर लगेगी लगाम
Updated at : 01 Mar 2017 10:41 PM (IST)
विज्ञापन

न्यूयार्क : सोशल मीडिया वेबसाइट ट्वीटर अपने इस मंच के जरिए लोगों को ‘परेशान’ करने वालों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है. इसके तहत वह कुछ और टूल्स जोडेगी. कंपनी ने तीन सप्ताह में दूसरी बार इस तरह की घोषणा की है. कंपनी अपने मंच से ‘निंदात्मक सामग्री’ हटाने के लिए नये उपाय […]
विज्ञापन
न्यूयार्क : सोशल मीडिया वेबसाइट ट्वीटर अपने इस मंच के जरिए लोगों को ‘परेशान’ करने वालों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है. इसके तहत वह कुछ और टूल्स जोडेगी. कंपनी ने तीन सप्ताह में दूसरी बार इस तरह की घोषणा की है. कंपनी अपने मंच से ‘निंदात्मक सामग्री’ हटाने के लिए नये उपाय लागू कर रही है.
उल्लेखनीय है कि ट्वीटर की इस बात की आलोचना होती रही है कि उसने इस दिशा में कुछ कदम नहीं उठाया है और लोग उसकी सेवा का इस्तेमाल दूसरों को परेशान करने आदि के लिए करते हैं. नई पहल के तहत कंपनी अपनी ओर से ही उन एकाउंटधारकों को चिन्हित करेगी जो ‘गलत व्यवहार’ में संलिप्त पाये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




