अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट परिसर में आत्मघाती बम धमाके में 19 की मौत, 41 घायल

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुप्रीम कोर्ट परिसर में मंगलवार को हुए जबर्दस्त आत्मघाती बम धमाके में करीब 19 लोगों की मौत हो गयी. वहीं, इस हादसे में 41 लोगों के घायल होने की भी खबर है. इस दर्दनाक घटना से अफगानिस्तान पूरी तरह हिल गया है. हालांकि, अभी तक सुप्रीम कोर्ट परिसर […]
काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुप्रीम कोर्ट परिसर में मंगलवार को हुए जबर्दस्त आत्मघाती बम धमाके में करीब 19 लोगों की मौत हो गयी. वहीं, इस हादसे में 41 लोगों के घायल होने की भी खबर है. इस दर्दनाक घटना से अफगानिस्तान पूरी तरह हिल गया है. हालांकि, अभी तक सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए धमाके के कारणों पता नहीं चल पाया है, लेकिन फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.
अंग्रेजी की वेबसाइट अफगानिस्तान टाइम्स के अनुसार, मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे के आसपास अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नाइंथ पुलिस जिला क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट परिसर में जबर्दस्त तरीके से आत्मघाती बम धमाका हुआ. अफगानिस्तान के जनस्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी वहिदुल्लाह मजरूह के हवाले से खबर दी है कि इस आत्मघाती दस्ते में 19 मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि 41 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बताया जाता है कि इस आत्मघाती बम धमाके में महिलाओं और कई बच्चों की भी मौत हो गयी है. हालांकि, अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेवारी नहीं ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




