ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के लिए नील गोरसच को नामित किया

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय अपीली अदालत के युवा जज नील गोरसच को सुप्रीम कोर्ट के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में नामित किया है. उनके इस नामांकन से अदालत का कंजर्वेटिव मूल्यों के प्रति झुकाव बढ सकता है. डेमोक्रेट सदस्यों ने उनके नामांकन का विरोध किया है.गोरसच का यह नामांकन गर्भपात, […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय अपीली अदालत के युवा जज नील गोरसच को सुप्रीम कोर्ट के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में नामित किया है. उनके इस नामांकन से अदालत का कंजर्वेटिव मूल्यों के प्रति झुकाव बढ सकता है. डेमोक्रेट सदस्यों ने उनके नामांकन का विरोध किया है.गोरसच का यह नामांकन गर्भपात, बंदूक नियंत्रण, मृत्युदंड और धार्मिक अधिकारों जैसे बडे विभाजनकारी मुद्दों पर दशकों तक के लिए किए जाने वाले बडे फैसलों पर कंजर्वेटिव लोगों के बढते प्रभाव को रेखांकित करता है.
कोलोराडो में जन्मे और पले-बढे 49 वर्षीय गोरसच पिछले 25 साल में सुप्रीम कोर्ट के लिए के लिए नामित किए गए सबसे कम उम्र के उम्मीदवार हैं. ट्रंप की ओर से यह नामांकन कंजर्वेटिव न्यायाधीश एंटोनिन स्कालिया के निधन के कारण पैदा हुई रिक्ति के चलते किया गया है. व्हाइट हाउस के ईस्ट रुम से कल बडी घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए जज नील गोरसच के नामांकन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है.” गोरसच ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और हार्वर्ड लॉ स्कूल में पढाई की है. उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मार्शल स्कॉलर के रूप में अपनी डॉक्टरेट की उपाधि ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




