ePaper

जर्मन पुलिस ने भारतीय मूल की मां से कहा, साबित करो स्तनपान कराती हो

Updated at : 31 Jan 2017 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
जर्मन पुलिस ने भारतीय मूल की मां से कहा, साबित करो स्तनपान कराती हो

बर्लिन : भारतीय मूल की एक सिंगापुरी महिला के लिए एस वक्त असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब जर्मन पुलिस ने उससे कहा कि साबित करें कि आप बच्चे को स्तनपान कराती हैं. महिला ने जानकारी दी कि र्फैंकफुर्त हवाई अड्डे पर जर्मन पुलिस ने उससे अपना वक्षस्थल निचोड़ कर प्रमाण देने को कहा कि […]

विज्ञापन

बर्लिन : भारतीय मूल की एक सिंगापुरी महिला के लिए एस वक्त असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब जर्मन पुलिस ने उससे कहा कि साबित करें कि आप बच्चे को स्तनपान कराती हैं. महिला ने जानकारी दी कि र्फैंकफुर्त हवाई अड्डे पर जर्मन पुलिस ने उससे अपना वक्षस्थल निचोड़ कर प्रमाण देने को कहा कि वह बच्चे को स्तनपान कराती है.

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार गायत्री बोस एक तीन साल के बच्चे और एक सात माह के शिशु की मां हैं. उन्होंने जर्मन पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी है. इसमें उसने आरोप लगाया है कि हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें अपना वक्षस्थल निचोडने को कहा, ताकि यह साबित हो सके कि वह स्तनपान कराती हैं.

गायत्री एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर हैं. उन्होंने ने बीबीसी से कहा कि इस घटना से वह ‘‘अपमानित’ और ‘‘बेहद स्तब्ध’ हुईं. वह औपचारिक कानूनी कार्रवाई की संभावना तलाश करेंगी. उन्होंने कहा कि फ्रैंकफ्रर्त हवाई अड्डे पर पुलिस को उस पर संदेह था, क्योंकि उसके पास ‘ब्रेस्ट पंप’ था, लेकिन वह शिशु के बगैर यात्रा कर रही थीं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार जर्मन पुलिस ने इन विशिष्ट आरोपों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह ‘‘स्पष्ट रुप से’ उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं.

गायत्री अकेली यात्रा कर रही थीं. उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह पेरिस की एक उडान में सवार होने के लिए जा रहीं थी, तभी सुरक्षा जांच केंद्र पर उन्हें रोक दिया गया. उनके बैग में उनका ‘ब्रेस्ट पंप’ था. इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए अलग ले जाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola