नजरबंदी से बौखलाया आतंकी हाफिज सईद, बोला, मोदी-ट्रंप की दोस्ती के कारण हुई कार्रवाई

लाहौर : ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ने के बीच मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद एवं चार अन्य लोगों को सोमवार रात लाहौर में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत नजरबंद कर दिया गया. पंजाब सरकार के गृह विभाग ने सईद की नजरबंदी का आदेश जारी किया था. […]
लाहौर : ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ने के बीच मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद एवं चार अन्य लोगों को सोमवार रात लाहौर में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत नजरबंद कर दिया गया. पंजाब सरकार के गृह विभाग ने सईद की नजरबंदी का आदेश जारी किया था. लाहौर पुलिस ने चौबुरजी स्थित जमात-उद-दावा मुख्यालय पहुंचकर इस आदेश को क्रियान्वित किया.
जमात-उद-दावा के पदाधिकारी अहमद नदीम ने बताया कि सईद ‘मस्जिद-ए-कदसिया चौबुरजी’ में है और बड़ी संख्या में पुलिस बल ने संगठन के मुख्यालय को घेर रखा है.इधर अपनी गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद हाफिज सईद ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेशर से ऐसा किया जा रहा है. ट्रंप जो अमेरिका के नये राष्ट्रपति बने हैं वो भारत के साथ अपनी दोस्ती निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










