ePaper

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने बहुविवाह मामले में सुनवाई से किया इनकार

Updated at : 24 Jan 2017 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने बहुविवाह मामले में सुनवाई से किया इनकार

वॉशिंगटन : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यक्ति और उसकी चार पत्नियों याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. याचिकाकर्ता एक रियलिटी टीवी शो से संबद्ध स्टार हैं और उन्होंने राज्य यूटा में बहुविवाह पर प्रतिबंध को चुनौती दी है. अदालत के इनकार के बाद रियलिटी टीवी शो के कलाकार को निराशा ही […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यक्ति और उसकी चार पत्नियों याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. याचिकाकर्ता एक रियलिटी टीवी शो से संबद्ध स्टार हैं और उन्होंने राज्य यूटा में बहुविवाह पर प्रतिबंध को चुनौती दी है. अदालत के इनकार के बाद रियलिटी टीवी शो के कलाकार को निराशा ही हाथ लगी है. फिलहाल, इस मामले में निचली अदालत के फैसले को ही मान्य समझा जायेगा.

मामले के अनुसार, अमेरिकी टीवी कलाकार कोडी ब्राउन का कानूनी तौर पर विवाह मेरी से हुआ है, लेकिन वह जानेले, क्रिस्टीन और रोबिन के साथ भी रहता है. वह एक छोटे से रुढ़ीवादी धार्मिक समूह का सदस्य है, जिसमें बहुविवाह मूलभूत मान्यताओं का हिस्सा है. यूटा में बहुविवाह पर पाबंदी के खिलाफ ब्राउन और उसकी पत्नियों ने अदालतों में सात साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी है. उन्होंने इसे अभिव्यक्ति तथा धार्मिक स्वतंत्रता का हनन बताया है. वे ‘सिस्टर वाइफ्स’ नाम शो में कलाकार हैं.

दिसंबर, 2013 में एक संघीय अदालत ने ब्राउन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा था कि बहुविवाह के खिलाफ यूटा का कानून गैर-संवैधानिक है, लेकिन वर्ष 2016 में अपील अदालत ने इस फैसले को पलट दिया था. वाशिंगटन में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस मामले को सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया, जिस वजह से अभी अपीली अदालत का फैसला ही कायम माना जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola