ePaper

ट्रंप ने सुरक्षा और स्थिरता के मसले पर बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

Updated at : 23 Jan 2017 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप ने सुरक्षा और स्थिरता के मसले पर बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

वाशिंगटन : अमेरिका के अहम सहयोगी इस्राइल के साथ करीबी संबंधों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और उन्हें व्हाइट हाउस आने का न्यौता दिया. दोनों नेताओं ने पश्चिमी एशिया में सुरक्षा एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की. राष्ट्रपति […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के अहम सहयोगी इस्राइल के साथ करीबी संबंधों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और उन्हें व्हाइट हाउस आने का न्यौता दिया. दोनों नेताओं ने पश्चिमी एशिया में सुरक्षा एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की. राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका और इस्राइल के करीबी सैन्य, खुफिया एवं सुरक्षा सहयोग संबंधों पर अमेरिका की ओर से दिये जाने वाले महत्व को रेखांकित किया. यह दोनों देशों के बीच की गहरी साझेदारी को दर्शाता है.

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप और नेतन्याहू ईरान की ओर से पैदा खतरों से निपटने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर करीबी चर्चा जारी रखने के लिए सहमत हो गये. इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को फरवरी की शुरुआत में व्हाइट हाउस में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया. व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने इस्राइल की सुरक्षा के प्रति अपने अभूतपूर्व वादे को दोहराया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आईएसआईएल और अन्य चरमपंथी इस्लामी आतंकी समूहों से निपटना उनके प्रशासन की प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola