मिस्र में आतंकवादी हमला, आठ पुलिसकर्मियों की मौत

Updated:
विज्ञापन
मिस्र में आतंकवादी हमला, आठ पुलिसकर्मियों की मौत

काहिरा : मिस्र के न्यू वैली गवर्नरेट में अल नकब की एक सुरक्षा चौकी को आतंकवादियों के एक समूह ने नि शाना बनाया जिसमें आठ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. गृह मंत्रालय ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि बीती रात हुए इस हमले के बाद […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र के न्यू वैली गवर्नरेट में अल नकब की एक सुरक्षा चौकी को आतंकवादियों के एक समूह ने नि शाना बनाया जिसमें आठ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.

गृह मंत्रालय ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि बीती रात हुए इस हमले के बाद सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड में दो हमलावर मारे गए. इसमें कहा गया है कि बलों ने हमले के बाद बचकर भागने में सफल रहे बाकी हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

मिस्र में जनवरी 2011 की क्रांति में पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों ने कई हिंसक हमले किए हैं. पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के शासन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के बाद सेना ने वर्ष 2013 में उन्हें अपदस्थ कर दिया था। इसके बाद से पुलिस एवं सेना को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों में तेजी आई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola