पाकिस्तान के लाहौर में सैकड़ों पख्तून लड़कियां सेक्स गुलाम हैं : पख्तून नेता उमर खट्टक

Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तान के लाहौर में सैकड़ों पख्तून लड़कियां सेक्स गुलाम हैं : पख्तून नेता उमर खट्टक

इस्लामाबाद : पख्तून नेता उमर खट्टक का कहना है कि पाकिस्तान के लाहौर शहर में सैकड़ों पख्तून लड़कियों को सेक्स गुलाम की तरह रखा जाता है. इस लड़कियों का स्वात और वजीरिस्तान से अपहरण किया गया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना हमारे घरों को तबाह कर देती है. घरों और दुकानों को लूटा जाता […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पख्तून नेता उमर खट्टक का कहना है कि पाकिस्तान के लाहौर शहर में सैकड़ों पख्तून लड़कियों को सेक्स गुलाम की तरह रखा जाता है. इस लड़कियों का स्वात और वजीरिस्तान से अपहरण किया गया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना हमारे घरों को तबाह कर देती है. घरों और दुकानों को लूटा जाता है और हमारी महिलाओं से बलात्कार किया जाता है.

यूएनएचसीआर के अनुसार पाकिस्तानी सेना के आतंक के कारण पांच लाख लोग अफगानिस्तान पलायन कर गये हैं. उमर ने कहा कि पाकिस्तान ने पख्तूनों को काफी भ्रमित कर लिया है. लेकिन अब हमें बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता. पाकिस्तान ने इस इलाके को आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप के रूप में इस्तेमाल किया है.

उमर ने कहा कि हम एक पख्तूनिस्तान लिबरेशन आर्मी का गठन कर रहे हैं. यह पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष की शुरुआत करेगा. हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. विश्व समुदाय से हमारी यह गुजारिश है कि वे हमारा समर्थन करें.

पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो पश्चिमी साम्राज्यवादियों के लिए एक परियोजना है, जो स्थानी लोगों को नष्ट करने में जुटी है. उमर ने कहा कि पाकिस्तान हमारे खिलाफ परमाणु बम का भी इस्तेमाल कर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola