ePaper

नाइजीरिया में सेना ने एक सप्ताह में 1,880 नागरिकों को बोको हराम से बचाया

Updated at : 22 Dec 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया में सेना ने एक सप्ताह में 1,880 नागरिकों को बोको हराम से बचाया

लागोस (नाइजीरिया) : नाइजीरियाई सैनिकों ने पिछले सप्ताह अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोको हराम से 1,880 नागरिकों को बचाया है और कई आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. करीब 1,300 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला सांबिसा का जंगल कुख्यात जिहादी गुट बोको हराम का गढ है. इस जिहादी गुट ने वर्ष 2014 में 200 से अधिक […]

विज्ञापन

लागोस (नाइजीरिया) : नाइजीरियाई सैनिकों ने पिछले सप्ताह अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोको हराम से 1,880 नागरिकों को बचाया है और कई आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. करीब 1,300 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला सांबिसा का जंगल कुख्यात जिहादी गुट बोको हराम का गढ है. इस जिहादी गुट ने वर्ष 2014 में 200 से अधिक स्कूली छात्राओं का अपहरण किया था.

सेना के मेजर जनरल लियो इराबोर ने कल माइदुगुरी में एक संवाददाता सम्मेलन के बाद एक बयान में बताया ‘14 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलाए गए अभियान में बोको हराम की बस्तियों से 1,880 नागरिकों को बचाया गया.’ उन्होंने बताया कि अभियान जिहादियों के खिलाफ पिछले साल चलाये गये मिशन का हिस्सा है.

इराबोर ने बताया ‘बोको हराम के 564 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया और 19 अन्य ने समर्पण कर दिया. सात संदिग्ध अपहरणकर्ताओं और 37 विदेशियों को भी गिरफ्तार किया गया है.’ उन्होंने बताया कि बोको हराम के कई लड़ाके मारे गये और हथियारों तथा गोलाबारुद का जखीरा बरामद हुआ है. बोको हराम नाइजीरिया में खास तौर पर उत्तरी हिस्से में कट्टरपंथी इस्लामी कानून व्यवस्था लागू करना चाहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola