ePaper

अमेरिका : गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत, मां गंभीर रूप से जख्मी

Updated at : 07 Dec 2016 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका : गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत, मां गंभीर रूप से जख्मी

अल्बुकर्क (अमेरिका) : अल्बुकर्क में एक घर के अंदर हुई गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत हो गयी जबकि उनकी मां इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी है. पुलिस ने सोमवार की रात को हुई इस घटना को हिंसक और विवेकहीन कार्रवाई बताया है. पुलिस प्रमुख गॉर्डन ईडन ने कल एक संवाददाता […]

विज्ञापन

अल्बुकर्क (अमेरिका) : अल्बुकर्क में एक घर के अंदर हुई गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत हो गयी जबकि उनकी मां इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी है. पुलिस ने सोमवार की रात को हुई इस घटना को हिंसक और विवेकहीन कार्रवाई बताया है. पुलिस प्रमुख गॉर्डन ईडन ने कल एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बात की पुष्टि की कि गोलीबारी में पांच से नौ साल तक की उम्र के तीन बच्चों की मौत हो गयी है, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है.

ईडन ने कहा कि प्राथमिक सबूत से पता चला है कि परिवार पर 45 साल के एक व्यक्ति ने हमला किया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि बच्चों की 36 वर्षीय मां के साथ उसका संक्षिप्त संबंध रह चुका है. जांचकर्ताओं का मानना है कि व्यक्ति ने जबर्दस्ती घर में घुसकर परिवार के आने का इंतजार किया था.

व्यक्ति का नाम तत्काल जारी नहीं किया गया है. वह खुद से चली गोली के कारण घायल अवस्था में घर में बेहोश पड़ा मिला. व्यक्ति की मौत अस्पताल में हो गयी. ईडन ने कहा कि घायल होने के बावजूद भी मां ने बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola