ePaper

चीन में निर्माणाधीन चबूतरा गिरने से 40 लोगों की मौत

Updated at : 24 Nov 2016 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में निर्माणाधीन चबूतरा गिरने से 40 लोगों की मौत

बीजिंग : पूर्वी चीन के जियांगक्सी प्रांत में एक ऊर्जा संयंत्र में निर्माणाधीन चबूतरा गिर जाने से आज कम से कम 40 लोगों की मौत हो गयी. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि सुबह करीब सात बजे एक कूलिंग टावर का चबूतरा ढह गया और इसके नीचे बहुत से लोग दब गये. इसके […]

विज्ञापन

बीजिंग : पूर्वी चीन के जियांगक्सी प्रांत में एक ऊर्जा संयंत्र में निर्माणाधीन चबूतरा गिर जाने से आज कम से कम 40 लोगों की मौत हो गयी. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि सुबह करीब सात बजे एक कूलिंग टावर का चबूतरा ढह गया और इसके नीचे बहुत से लोग दब गये. इसके अनुसार बचावकर्मियों ने पहले कहा था कि मरने वालों की संख्या 40 का आंकड़ा पार कर सकती है लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या 40 बतायी.

मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. निर्माण सुरक्षा पर चीन के राज्य प्रशासन के मुताबिक हादसे के समय चबूतरे पर करीब 68 लोग काम कर रहे थे. सरकारी टीवी पर दिखाई गयी तस्वीरों में दर्जनों बचाव कर्मी मलबे में दबे श्रमिकों की तलाश कर रहे हैं.

चीन में कारखाने में विस्फोट से लेकर खदान धंसने तक औद्योगिक दुर्घटनाओं का एक लंबा इतिहास रहा है. ऐसे में वहां कड़े सुरक्षा मानक लागू करने की मांग बढ़ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola