ePaper

जापान में 5.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Updated at : 24 Nov 2016 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
जापान में 5.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

तोक्यो : उत्तरपूर्वी जापान में आज सुबह 5.6 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी. इससे दो दिन पहले फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र के पास शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी आयी थी. जापान के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि आज सुबह स्थानीय समयानुसार 6.23 बजे आने वाले इस भूकंप के कारण […]

विज्ञापन

तोक्यो : उत्तरपूर्वी जापान में आज सुबह 5.6 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी. इससे दो दिन पहले फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र के पास शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी आयी थी. जापान के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि आज सुबह स्थानीय समयानुसार 6.23 बजे आने वाले इस भूकंप के कारण भूकंपीय तरंगों का जोखिम नहीं है या इससे किसी प्रकार की हानि होने की कोई सूचना नहीं है.

भूकंप तोक्यो के उत्तरपूर्व से 210 किमी दूर फुकुशिमा के करीब आया. सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर संयंत्र के ऑपरेटर के हवाले से बताया कि भूकंप से फुकुशिमा के संयंत्र में कोई नई समस्या नहीं आयी है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को 6.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके कारण सुनामी की लहरें उठीं थीं। सुनामी के कारण फुकुशिमा संयंत्र के पास एक मीटर तक उंची लहरें उठी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola