ट्रम्प के शासन में भारत-अमेरिका संबंधों को प्रभावित कर सकता है एच-1 बी मुद्दा : विशेषज्ञ

Updated at : 12 Nov 2016 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रम्प के शासन में भारत-अमेरिका संबंधों को प्रभावित कर सकता है एच-1 बी मुद्दा : विशेषज्ञ

वाशिंगटन : अमेरिका में दक्षिण एशिया मुद्दों पर एक प्रसिद्ध विशेषज्ञ ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन भारत-अमेरिका संबंधों में हुई प्रगति पर निर्मित होगा और यह आतंकवाद पर पाकिस्तान की ‘‘दोहरी नीतियों’ को लेकर कम उदार होगा, लेकिन एच-1बी वीजाओं का मुद्दा भारत के साथ टकराव का एक संभावित क्षेत्र हो सकता है. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में दक्षिण एशिया मुद्दों पर एक प्रसिद्ध विशेषज्ञ ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन भारत-अमेरिका संबंधों में हुई प्रगति पर निर्मित होगा और यह आतंकवाद पर पाकिस्तान की ‘‘दोहरी नीतियों’ को लेकर कम उदार होगा, लेकिन एच-1बी वीजाओं का मुद्दा भारत के साथ टकराव का एक संभावित क्षेत्र हो सकता है.

शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक ‘हेरिटेज फाउंडेशन’ की लिजा कर्टिस ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रम्प प्रशासन इन कुछ वर्षों में भारत-अमेरिका संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर निर्मित होगा’ उन्होंने कहा कि अमेरिका में यह द्विदलीय मान्यता है कि एशिया प्रशांत, नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय आदेश और मुक्त एवं खुला समुद्री पारगमन सुनिश्चित करने में अमेरिकी उद्देश्यों की प्राप्ति में भारत की भूमिका अहम है.

हेरिटेज में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों एवं क्षेत्रीय भू-राजनीति पर केंद्रित लिजा ने कहा, ‘‘नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भारत के बारे में कई सकारात्मक टिप्पणियां की हैं जिससे इस सहभागिता में उनका समर्थन झलकता प्रतीत होता है.’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर ट्रम्प का बहुत सख्त रवैया है और पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के हमलों से चौकन्ने भारतीयों के बीच उन्हें समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि बहरहाल, एच-1बी वीजा दोनों देशों के बीच टकराव का क्षेत्र हो सकता है. यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी कामगारों को सुरक्षा देने के लिए कैसे ट्रम्प के वैश्विक कारोबार की पृष्ठभूमि उनकी प्रतिबद्धताओं पर प्रभाव डालेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola