ePaper

हाफिज सईद ने कश्मीर में सर्जिकल स्‍ट्राइक की धमकी दी

Updated at : 07 Nov 2016 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
हाफिज सईद ने कश्मीर में सर्जिकल स्‍ट्राइक की धमकी दी

लाहौर : जमात उद दावा प्रमुख एवं मुम्बई आतंकवादी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने भारत को जम्मू कश्मीर में कश्मीरी आतंकवादियों द्वारा एक ऐसे ‘‘लक्षित हमले’ की धमकी दी है जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा. सईद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित मीरपुर में कल एक रैली को संबोधित करते […]

विज्ञापन

लाहौर : जमात उद दावा प्रमुख एवं मुम्बई आतंकवादी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने भारत को जम्मू कश्मीर में कश्मीरी आतंकवादियों द्वारा एक ऐसे ‘‘लक्षित हमले’ की धमकी दी है जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

सईद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित मीरपुर में कल एक रैली को संबोधित करते हुए धमकी देते हुए कहा, ‘‘(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी ने वह किया जो उन्हें करना था. अब कश्मीर में एक लक्षित हमला करने की मुजाहिदीनों की बारी है.’ आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा संस्थापक सईद ने अपने समर्थकों द्वारा ‘जेहाद…जेहाद’ के नारों के बीच एक आक्रामक लहजे में कहा, ‘‘मुजाहिदीन जो लक्षित हमला करेंगे उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. वह लक्षित हमला भारत के हमले जैसा नहीं होगा जिसे विश्व द्वारा स्वीकार तक नहीं किया गया.’

हाफिज सईद पर एक करोड़ डालर का इनाम है. सईद ने पिछले सप्ताह कश्मीर में कथित अत्याचारों पर भारत को ‘‘ठंडी’ प्रतिक्रिया देने के लिए नवाज शरीफ सरकार की आलोचना की थी और कहा था कि घाटी के लोगों को पाकिस्तान के ‘‘पूर्ण व्यावहारिक समर्थन’ की जरुरत है. भारत के लक्षित हमले के तत्काल बाद सईद ने मोदी सरकार को पाकिस्तानी सेना की ओर से लक्षित हमले के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी. सईद की यहां सेना की ओर से बयान जारी करने के लिए आलोचना की गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola