ePaper

दुबई में भारतीय व्यक्ति ने दूसरे का फ्लैट बेचा

Updated at : 01 Nov 2016 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
दुबई में भारतीय व्यक्ति ने दूसरे का फ्लैट बेचा

दुबई : दुबई में मिस्र के एक व्यापारी को 2,50,000 से अधिक अमेरिकी डॉलर की राशि का चूना लगाने वाले एक भारतीय पर जालसाली और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि इस व्यक्ति ने व्यापारी को किसी दूसरे का फ्लैट बेच दिया था. खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, संदिग्ध फरार […]

विज्ञापन

दुबई : दुबई में मिस्र के एक व्यापारी को 2,50,000 से अधिक अमेरिकी डॉलर की राशि का चूना लगाने वाले एक भारतीय पर जालसाली और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि इस व्यक्ति ने व्यापारी को किसी दूसरे का फ्लैट बेच दिया था. खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, संदिग्ध फरार है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि उस पर आरोप लगाना तय किया जा रहा है.

खबर में बताया गया है कि एक स्थानीय अदालत ने रविवार को बताया कि कथित आरोपी ने एक भगोड़े साथी के साथ मिल कर धोखाधड़ी की और एक दस्तावेज पेश किया. जिसमें उसने एक फ्लैट का मालिक होने का दावा किया था. उसने दस्तावेज के बारे दुबई भू विभाग से मिलने का झूठा दावा किया था. यह घटना दिसंबर 2014 और जून 2015 के बीच हुयी थी और बाद में स्थानीय अल-बरशा पुलिस को इसकी रिपोर्ट की गयी थी.

आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित को 925,650 दिरहाम (252,018 अमेरिकी डॉलर) का चूना लगाया. आरोपी ने मिस्र के 51 वर्षीय व्यापारी को भरोसा दिलया कि वह फ्लैट का मालिक है. उसने दावे के लिए पीड़ित को फर्जी दस्तावेज दिखाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola