रेहम खान ने इमरान खान को किया ‘बेनकाब'', बोलीं - मेरा ही हाल कहीं पाकिस्तान का न कर दें

Updated at : 31 Oct 2016 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
रेहम खान ने इमरान खान को किया ‘बेनकाब'', बोलीं - मेरा ही हाल कहीं पाकिस्तान का न कर दें

इस्लामाबाद : इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहाम ने दावा किया है कि क्रिक्रेटर से नेता बने इन शख्स से पिछले साल उन्होंने शादी की सालगिरह का उपहार मांगा था लेकिन उन्होंने उन्हें तलाक दे दिया. रेहाम ने जियो न्यूज से कहा कि उन्होंने पिछले साल 31 अक्तूबर को मजाक में कहा था कि वह […]

विज्ञापन
इस्लामाबाद : इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहाम ने दावा किया है कि क्रिक्रेटर से नेता बने इन शख्स से पिछले साल उन्होंने शादी की सालगिरह का उपहार मांगा था लेकिन उन्होंने उन्हें तलाक दे दिया. रेहाम ने जियो न्यूज से कहा कि उन्होंने पिछले साल 31 अक्तूबर को मजाक में कहा था कि वह शादी की सालगिरह से पहले उपहार चाहती हैं, ‘‘लेकिन उन्होंने मुझे तलाक दे दिया.’
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम (ईश्वर से) प्रार्थना करें कि वह पाकिस्तान के साथ ऐसा कुछ न कर बैठें. ‘ इमरान खान ने दो नवंबर को इस्लामाबद बंद रखने का अपना निश्चय दोहराया और देशभर के अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी भी कीमत पर इस बंद से पहले उनके निवास पर पहुंचने का निर्देश दिया.
इमरान खान की टीवी पत्रकार रेहाम के साथ शादी के महज दस महीने बाद ही पिछले साल उनका वैवाहिक संबंध तलाक से टूट गया. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान और रेहाम ने परस्पर सहमति से एक-दूसरे को तलाक दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola