पाकिस्तान : स्कूल में घुसने की कोशिश के दौरान बंदूकधारियों ने बरसाई गोलियां

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज दो सशस्त्र लोगों ने एक स्कूल में दाखिल होने की कोशिश की और इस दौरान गोलीबारी करके स्कूल के एक गार्ड को घायल कर दिया. हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने इन लोगों की कोशिशों को विफल कर दिया. एक्सप्रेस न्यूज की खबर के अनुसार, ‘‘दो सशस्त्र लोगों द्वारा […]
लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज दो सशस्त्र लोगों ने एक स्कूल में दाखिल होने की कोशिश की और इस दौरान गोलीबारी करके स्कूल के एक गार्ड को घायल कर दिया. हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने इन लोगों की कोशिशों को विफल कर दिया. एक्सप्रेस न्यूज की खबर के अनुसार, ‘‘दो सशस्त्र लोगों द्वारा बहावलनगर के हरुनाबाद इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में दाखिल होने की कोशिश किए जाने के बाद डर और घबराहट फैल गयी.”
खबरों के अनुसार, स्कूल में दाखिल होने की कोशिश के दौरान दोनों लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी. हालांकि भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और बंदूकधारी वहां से फरार हो गये. सभी छात्रों को स्कूल से सुरक्षित निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




