हिलेरी की नीतियां करा सकती हैं तीसरा विश्व युद्ध : ट्रंप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सीरिया और रुस के बारे में हिलेरी क्लिंटन की नीतियां तीसरा विश्वयुद्ध करा सकती हैं. उन्होंने रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कडा रख रखने के लिए अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी की निन्दा की. ट्रंप ने स्प्रिंगफील्ड, ओहियो में अपने प्रशंसकों से कहा, […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सीरिया और रुस के बारे में हिलेरी क्लिंटन की नीतियां तीसरा विश्वयुद्ध करा सकती हैं. उन्होंने रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कडा रख रखने के लिए अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी की निन्दा की.
ट्रंप ने स्प्रिंगफील्ड, ओहियो में अपने प्रशंसकों से कहा, ‘‘हिलेरी अब सीरिया में युद्ध, परमाणु शक्ति रुस के साथ संघर्ष शुरु करना चाहती हैं जिससे तीसरा विश्व युद्ध भडक सकता है.’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह वह पुतिन (रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर ) के बारे में बात करती हैं. वह हमेशा कहती हैं कि उनके पास कोई विचार नहीं है, लेकिन वह हमेशा कहती हैं…विकीलीक्स, यह रुस है और डोनाल्ड ट्रंप है…मेरा रुस से कोई लेना-देना नहीं है.
उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप रुसियों के साथ परियोजनाओं में शामिल हो सकता है. जवाब है-नहीं.’ ट्रंप ने कहा, ‘‘देखिए, वह पुतिन के बारे में बहुत बुरा बोलती हैं, परमाणु देश के बारे में बहुत बुरी तरह बोलती हैं, और वह वोट हासिल करने के लिए ऐसा करना जारी रखे हुए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘इराक, सीरिया, लीबिया में हिलेरी क्लिंटन की नीतियों ने पश्चिम एशिया को पूरी तरह अशांति में धकेल दिया. हम पश्चिम एशिया में छह हजार अरब डॉलर युद्धों पर खर्च कर रहे हैं, जबकि हमारा अपना देश पूरी तरह जीर्णावस्था में है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










