सर्जिकल स्ट्राइक को अमेरिका ने बताया आत्मरक्षा, कश्मीर और अफगानिस्तान को जोड़ने पर पाक की निंदा
Updated at : 13 Oct 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : उरी हमले को ‘‘सीमा पार आतंकवाद का स्पष्ट मामला’ बताते हुए इसके बाद भारत की कार्रवाई को ‘‘आत्मरक्षा का अधिकार’ कहकर इसका समर्थन करने वाले अमेरिका ने आज युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोडने के पाकिस्तान के हालिया प्रयास को खारिज कर दिया. व्हाइट हाउस ने […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : उरी हमले को ‘‘सीमा पार आतंकवाद का स्पष्ट मामला’ बताते हुए इसके बाद भारत की कार्रवाई को ‘‘आत्मरक्षा का अधिकार’ कहकर इसका समर्थन करने वाले अमेरिका ने आज युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोडने के पाकिस्तान के हालिया प्रयास को खारिज कर दिया. व्हाइट हाउस ने हालिया लक्षित हमले को लेकर भारत की खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन किया लेकिन दोनों पडेासी देशों के बीच सीमा पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चेताया.
अमेरिका ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बने. व्हाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने कहा कि भारत अमेरिका संबंध अमेरिका के लिए ‘‘बहुत गतिशील संबंध’ हैं. उन्होंने विश्व के दो सबसे बडे लोकतंत्रों के बीच संबंध मजबूत करने में ओबामा प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




