पाक ने फिर उठाया यूएन में कश्मीर मुद्दा, भारत ने पाक के परमाणु हथियार पर जतायी चिंता

संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए भारत ने कहा है कि परमाणु प्रसार की जारी गतिविधियों पर पाकिस्तान की ‘‘स्पष्ट छाप” है और राज्य तथा राज्येतर तत्वों के गठजोड के तहत विखंडनीय सामग्री का ‘बेलगाम’ विस्तार अमन के लिए सबसे बडा खतरा है. जिनेवा में ‘निशस्त्रीकरण पर सम्मेलन’ के काउंसलर सिद्धार्थ नाथ […]
संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए भारत ने कहा है कि परमाणु प्रसार की जारी गतिविधियों पर पाकिस्तान की ‘‘स्पष्ट छाप” है और राज्य तथा राज्येतर तत्वों के गठजोड के तहत विखंडनीय सामग्री का ‘बेलगाम’ विस्तार अमन के लिए सबसे बडा खतरा है.
जिनेवा में ‘निशस्त्रीकरण पर सम्मेलन’ के काउंसलर सिद्धार्थ नाथ ने कहा, ‘‘राज्य इकाइयों और राज्येतर तत्वों के बीच गहरी पैठ बनाए और बेहद परेशान कर देने वाले गठजोड के तहत विखंडनीय सामग्री उत्पादन और परमाणु हथियारों की आपूर्ति प्रणाली का बेरोकटोक विस्तार और आतंकवाद को सक्रिय रुप से बढावा शांति और स्थिरता की राह में सबसे बडा खतरा है.” निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित ‘संरा प्रथम समिति’ के 10 अक्तूबर को हुए सत्र में पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कश्मीर मुद्दे पर जवाब देने के भारत के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए नाथ ने यह टिप्पणी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










