हिलेरी ने जीतीं दूसरी प्रेजीडेंशियल बहस : सीएनएन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सेंट लुइस : सीएनएन के एक सर्वेक्षण में आज कहा गया है कि राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस में ‘स्पष्ट विजेता’ रहीं. हालांकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का प्रदर्शन ‘‘अपेक्षा से अधिक’ रहा.बहस देख रहे लोगों के बीच कराए गए सीएनएन:ओआरसी सर्वेक्षण में कहा गया […]
विज्ञापन
सेंट लुइस : सीएनएन के एक सर्वेक्षण में आज कहा गया है कि राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस में ‘स्पष्ट विजेता’ रहीं. हालांकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का प्रदर्शन ‘‘अपेक्षा से अधिक’ रहा.बहस देख रहे लोगों के बीच कराए गए सीएनएन:ओआरसी सर्वेक्षण में कहा गया कि हिलेरी इस बहस की स्पष्ट विजेता रहीं क्योंकि सर्वेक्षण में शामिल 57 प्रतिशत लोगों ने हिलेरी के जीतने की बात कही जबकि 34 प्रतिशत ने ट्रंप का समर्थन किया.
सीएनएन ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को इस बहस ने मजबूत स्थिति में दर्शाया है लेकिन उनका प्रदर्शन पहली बहस जितना अच्छा नहीं रहा. बहस देखने वाले 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह जीती हैं.राष्ट्रपति चुनाव की तीन में से पहली बहस होने के बाद 27 सितंबर को सीएनएन:ओआरसी ने सर्वेक्षण कराया था। तब लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने हिलेरी को स्पष्ट विजेता बताया था। ट्रंप को महज 27 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था.इन नतीजों में बहस शुरू होने से पहले दर्शकों की पसंद पर भी गौर किया जाता है.बहस देखने वाले 58 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे बहस से पहले हिलेरी का समर्थन कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










