ePaper

हिलेरी निमोनिया से पीड़ित, कैलिफोर्निया का दौरा रद्द

Updated at : 12 Sep 2016 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
हिलेरी निमोनिया से पीड़ित, कैलिफोर्निया का दौरा रद्द

न्यूयार्क: हिलेरी क्लिंटन को 9:11 के हमलों की बरसी पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अस्वस्थ महसूस करने पर जांच के बाद निमोनिया से पीडित पाया गया जिसके कारण उन्हें कैलिफोर्निया का अपना दौरा रद्द करना पडा। राष्ट्रपति चुनाव में महज दो महीने से भी कम वक्त रहने के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें […]

विज्ञापन

न्यूयार्क: हिलेरी क्लिंटन को 9:11 के हमलों की बरसी पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अस्वस्थ महसूस करने पर जांच के बाद निमोनिया से पीडित पाया गया जिसके कारण उन्हें कैलिफोर्निया का अपना दौरा रद्द करना पडा। राष्ट्रपति चुनाव में महज दो महीने से भी कम वक्त रहने के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगने लगी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी इस दौरे में अपनी प्रचार मुहिम के लिए फंड एकत्र करने के मकसद से आयोजित समारोहों में भाग लेने वाली थीं.हिलेरी (68) को आराम करने और अपने कार्यक्रम में बदलाव करने की सलाह दी गई है. ‘‘बुखार’ महसूस होने के कारण हिलेरी के 9:11 हमलों के स्मारक से कल अचानक चले जाने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ गई थी. हिलेरी की चिकित्सक लीसा बरडाक ने कल जारी एक बयान में कहा कि पूर्व विदेश मंत्री को अलर्जी के कारण खांसी हो रही है.
उन्होंने कहा कि उन्हें लंबे समय से खांसी हो रही थी और इस संबंधी जांच के बाद ‘‘उन्हें निमोनिया से पीडित पाया गया. उन्हें एंटीबॉयोटिक दवाएं दी गयी. उन्हें आराम करने और अपने कार्यक्रम में बदलाव करने की सलाह दी गई है.’ चिकित्सक ने बताया कि हिलेरी को स्मृति सभा में ‘‘बुखार हो गया था और उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी.’ प्रवक्ता निक मेरिल ने कहा, ‘‘हिलेरी :सोमवार: या मंगलवार को कैलिफोर्निया का दौरा नहीं करेंगी.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola