ePaper

अमेरिका में सुब्रमणियम स्वामी को ‘तमिल रत्न'' का पुरस्कार

Updated at : 11 Sep 2016 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में सुब्रमणियम स्वामी को ‘तमिल रत्न'' का पुरस्कार

न्यूयार्क: अमेरिका के प्रवासी तमिलों के एक संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और सरकारी क्रिया-कलापों में ज्यादा पारदर्शिता लाने की कोशिशों के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रहमणियम स्वामी को ‘तमिल रत्न’ से सम्मानित किया है.‘द अमेरिका तमिल संगम’ ने स्वामी को ‘तमिल रत्न’ से नवाजा है. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद अभी अमेरिका […]

विज्ञापन

न्यूयार्क: अमेरिका के प्रवासी तमिलों के एक संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और सरकारी क्रिया-कलापों में ज्यादा पारदर्शिता लाने की कोशिशों के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रहमणियम स्वामी को ‘तमिल रत्न’ से सम्मानित किया है.‘द अमेरिका तमिल संगम’ ने स्वामी को ‘तमिल रत्न’ से नवाजा है. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद अभी अमेरिका की यात्रा पर हैं.संगम से कल यहां जारी एक बयान में बताया गया कि उसके अध्यक्ष प्रकाश स्वामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और सरकार के काम-काज में ज्यादा पारदर्शिता तथा जवाबदेही लाने में स्वामी के योगदान को रेखांकित किया.

बयान के अनुसार भाजपा नेता ने कहा कि भारत ‘‘एक बार फिर विश्व मंच पर खासा प्रभाव डाल रहा है और यह संदेश दे रहा है कि उसका शासन ज्यादा पारदर्शी तरीके से किया जा सकता है.’ इससे पहले संगीतकार एआर रहमान और फिल्म निर्देशक भारती राजा को तमिल रत्न से नवाजा जा चुका है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola