पाकिस्तान में भारतीय नागरिक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

लाहौर : भारत-पाक सीमा पर बने वाघा रेलवे स्टेशन पर एक भारतीय व्यक्ति को दो लाख से ज्यादा पाकिस्तानी रुपयों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सीमा शुल्क विभाग की ओर से कल जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय यात्री समझौता एक्सप्रेस के जरिए लाहौर से भारत जा […]
लाहौर : भारत-पाक सीमा पर बने वाघा रेलवे स्टेशन पर एक भारतीय व्यक्ति को दो लाख से ज्यादा पाकिस्तानी रुपयों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सीमा शुल्क विभाग की ओर से कल जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय यात्री समझौता एक्सप्रेस के जरिए लाहौर से भारत जा रहा था और उसके पास करीब तीन हजार रुपए की स्वीकार्य राशि से ज्यादा पाकिस्तानी मुद्रा थी.
विज्ञप्ति में ‘सुरक्षा कारणों’ का हवाला देते हुए इस भारतीय व्यक्ति के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है. इसमें कहा गया कि इस व्यक्ति के सामान से दो लाख 25 हजार पाकिस्तानी रुपये बरामद किए गए. संदिग्ध के पास से बरामद की गई यह रकम जब्त कर ली गई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




