ISIS को बड़ा झटका: यूरोप को दहलाने वाला टॉप आतंकी मारा गया

बेरुत: आतंकी संगठन आइएसआइएस का प्रवक्ता और अबू बक्र अल-बगदादी के बाद संगठन का दूसरा सबसे ताकतवर नेता अबू मोहम्मद अल-अदनानी मारा जा चुका है. इस संबंध में इस्लामिक स्टेट समूह ने मंगलवार को जानकारी दी. संगठन ने कहा कि उसका प्रवक्ता और वरिष्ठ कमांडर मारा गया है और उसकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, उसकी […]
बेरुत: आतंकी संगठन आइएसआइएस का प्रवक्ता और अबू बक्र अल-बगदादी के बाद संगठन का दूसरा सबसे ताकतवर नेता अबू मोहम्मद अल-अदनानी मारा जा चुका है. इस संबंध में इस्लामिक स्टेट समूह ने मंगलवार को जानकारी दी. संगठन ने कहा कि उसका प्रवक्ता और वरिष्ठ कमांडर मारा गया है और उसकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, उसकी मौत का बदला हमारा संगठन जरूर लेगा.
समूह के अनुसार, उसका प्रवक्ता उत्तरी सीरिया में सैन्य अभियान के खिलाफ मिशन की निगरानी के दौरान मारा गया. आईएस संचालित अमाक समाचार एजेंसी ने कहा कि अबु मोहम्मद अल अदनानी अलेप्पो में सैन्य अभियानों को पीछे धकेलने के लिए चलाए जा रहे मिशन की निगरानी के दौरान शहीद हो गया. अगर अदनानी की मौत की पुष्टि हो जाती है तो यह आइएस के लिए बडा झटका होगा. वैसे भी गुट को सीरिया और इराक में पीछे हटना पड रहा है.
हालांकि, अमेरिका की अगुवाई वाले नाटो की तरफ से आतंकी मोहम्मद अल-अदनानी के मौत की पुष्टि नहीं की गई है. एकनिजी टीवी चैनल के मुताबिक, पैरिस सहित यूरोपीय देशों में हाल के दिनों में आइएसआइएस ने जितने भी हमलों को अंजाम दिया है, उसके पीछे अल-अदनानी का ही हाथ रहा है. रिपोर्टों की माने तो, उसी के द्वारा इन हमलों का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




