ePaper

तुर्की ने महिला पुलिसकर्मियों को हिजाब पहनने की अनुमति दी

Updated at : 27 Aug 2016 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
तुर्की ने महिला पुलिसकर्मियों को हिजाब पहनने की अनुमति दी

इस्तांबुल : तुर्की ने पहली बार महिला पुलिसकर्मियों को अपनी वर्दी के हिस्से के तौर पर हिजाब पहनने की अनुमति दे दी है. आधिकारिक गजट में आज प्रकाशित व्यवस्था में यह जानकारी दी गयी है. आधिकारिक गजट में प्रकाशित व्यवस्था में कहा गया है कि पुलिस बल में सेवारत महिलाएं अपना सिर टोपी के नीचे […]

विज्ञापन

इस्तांबुल : तुर्की ने पहली बार महिला पुलिसकर्मियों को अपनी वर्दी के हिस्से के तौर पर हिजाब पहनने की अनुमति दे दी है. आधिकारिक गजट में आज प्रकाशित व्यवस्था में यह जानकारी दी गयी है.

आधिकारिक गजट में प्रकाशित व्यवस्था में कहा गया है कि पुलिस बल में सेवारत महिलाएं अपना सिर टोपी के नीचे ढंक सकेंगी बशर्ते हिजाब का रंग वर्दी के रंग का ही हो और उस पर कोई पैटर्न नहीं हो.’ आधिकारिक गजट में प्रकाशित व्यवस्था तत्काल प्रभावीहो गयी है.

सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी :एकेपी: आधिकारिक रूप से धर्मनिरपेक्ष देश में महिलाओं के हिजाब पहनने पर पाबंदियों को हटाने की लंबे समय से मांग कर रही थी.

तुर्की ने 2010 में विश्वविद्यालय परिसरों में महिलाओं के हिजाब पहनने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola