कश्मीर पर पाक सांसदों को विशेष दूत बनाने को भारत ने बताया मुफ्त पर्यटन

नयी दिल्ली / इस्लामाबाद : कश्मीर के मुद्दे को दुनिया की नजर में लाने के लिए पाकिस्तान ने अब नया खेल खेला है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 22 सांसदों की टीम बनायी है जो अलग-अलग देशों में जाकर कश्मीर के मुद्दे कोउठायेंगे. पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इसमें 11 देश […]
नयी दिल्ली / इस्लामाबाद : कश्मीर के मुद्दे को दुनिया की नजर में लाने के लिए पाकिस्तान ने अब नया खेल खेला है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 22 सांसदों की टीम बनायी है जो अलग-अलग देशों में जाकर कश्मीर के मुद्दे कोउठायेंगे. पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इसमें 11 देश औरअंतरराष्ट्रीय स्तर कीमहत्वपूर्ण संस्थाओं के नाम शामिल हैं. पाक मुख्य रूप से अमेरिका, बेल्जियम, फ्रांस, चीन, सऊदी अरब, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और रूस के सामने भारत के खिलाफ माहौल बनाने की योजना बना रहा है.
पाकिस्तान की इस नयी चाल का भारत ने करारा जवाब दिया है. विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने कहा है कि गलत बात को 22 लोग यदि 22 बार या 22 हजार बार दोहरायें तो वह बात सच नहीं हो जाती. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह निजी अधिकार है,अगर वह चाहता है कि उसके एमपी मुफ्त पर्यटन का आनंद लें.
It is Pakistan's individual right if it wants its MPs to go for free tourism: MJ Akbar, MoS MEA pic.twitter.com/F9DRH8P457
— ANI (@ANI) August 27, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




